​2026 मे Couples के लिए बेस्ट Credit Cards: बचत और फायदो की पूरी जानकारी।

​एक कपल के रूप मे अपनी फाइनेशियल प्लानिंग करना और खर्चो को स्मार्ट तरीके से मैनेज करना बहुत जरूरी है। 2026 मे, कई बैको ने खास तौर पर लाइफस्टाइल और साझा खर्चो (Shared Expenses) को ध्यान में रखकर क्रेडिट कार्ड्स पेश किए हैं।

​अगर आप शहर मे रहते है, जहा डाइनिंग और मूवी कल्चर बढ़ रहा है, तो सही कार्ड चुनकर आप साल भर में हजारों रुपये बचा सकते हैं। आइए जानते हैं 2026 के टॉप पिक:

​1. मूवी और एंटरटेनमेंट: PVR INOX Kotak Credit Card

​अगर आपकी और आपके पार्टनर की डेट नाइट्स अक्सर सिनेमा हॉल में बीतती हैं, तो यह कार्ड आपके वॉलेट में होना ही चाहिए।

  • मुख्य लाभ: यदि आप महीने में ₹10,000 खर्च करते हैं, तो आपको 2 फ्री मूवी टिकट्स मिलते हैं।
  • खाने-पीने पर बचत: सिनेमा हॉल के अंदर फूड और बेवरेज पर 20% की सीधी छूट मिलती है।
  • सालाना फीस: ₹499 + GST (जो कि 2-3 बार मूवी देखने पर ही वसूल हो जाती है)।
  • किसके लिए बेस्ट है: उन कपल्स के लिए जो महीने में कम से कम एक बार फिल्म देखने जरूर जाते हैं।

​2. डाइनिंग और ग्रॉसरी: HSBC Live+ Credit Card

​घर का राशन और बाहर का खाना कपल्स के बजट का एक बड़ा हिस्सा होता है। HSBC Live+ इसे मैनेज करने के लिए सबसे पावरफुल कार्ड बनकर उभरा है।

  • 10% कैशबैक: डाइनिंग, फूड डिलीवरी (Swiggy/Zomato) और ग्रॉसरी (Instamart/BigBasket) पर 10% कैशबैक
  • अनलिमिटेड 1.5%: बाकी सभी खर्चों पर 1.5% का अनलिमिटेड कैशबैक।
  • सालाना फीस: ₹999 + GST।
  • फायदा: अगर आप महीने का ₹10,000 राशन और खाने पर खर्च करते हैं, तो साल भर में ₹12,000 की बचत पक्की है।

​3. प्रीमियम ट्रैवल: HDFC Regalia Gold

​जो कपल्स साल में 1-2 बार वेकेशन पर जाते हैं, उनके लिए यह कार्ड ‘स्टेटस’ और ‘बचत’ दोनों देता है।

  • लाउंज एक्सेस: इसमें आपको और आपके Add-on कार्ड होल्डर (पार्टनर) को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिलता है।
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स: फ्लाइट और होटल बुकिंग (SmartBuy के जरिए) पर बहुत अच्छे रिवॉर्ड्स मिलते हैं।
  • माइलस्टोन बेनिफिट: सालाना ₹5 लाख और ₹8 लाख खर्च करने पर ₹5,000 के वाउचर्स मिलते हैं।
  • किसके लिए बेस्ट है: उन वर्किंग कपल्स के लिए जो अपनी छुट्टियों को लग्जरी बनाना चाहते हैं।

​4. शॉपिंग और बिल पेमेंट्स: SBI Cashback & Airtel Axis

​घर के बिजली-पानी के बिल और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ये दो कार्ड्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।

  • SBI Cashback: किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट (Amazon, Flipkart आदि) पर शॉपिंग करें, आपको 5% कैशबैक मिलेगा। इसमें कोई रिवॉर्ड पॉइंट का झंझट नहीं है, सीधा पैसा क्रेडिट होता है।
  • Airtel Axis: अगर आप घर का वाईफाई, मोबाइल और बिजली बिल Airtel Thanks App से भरते हैं, तो 25% कैशबैक मिलता है।
☝️ पूरी जानकारी के लिए टेबल को बाएं (Left) खिसकाएं
क्रेडिट कार्ड मुख्य फायदा सालाना फीस बेस्ट फॉर
PVR INOX Kotak 2 फ्री मूवी टिकट्स ₹499 + GST मूवी लवर्स
HSBC Live+ 10% डाइनिंग कैशबैक ₹999 + GST खाने-पीने के शौकीन
SBI Cashback 5% ऑनलाइन कैशबैक ₹999 + GST ऑनलाइन शॉपिंग

कपल्स के लिए एक्सपर्ट टिप

कार्ड चुनते समय ये 3 बातें ध्यान रखनी चाहिए:

  1. Add-on कार्ड का उपयोग करें: अपने पार्टनर के नाम पर ऐड-ऑन कार्ड लें। इससे रिवॉर्ड पॉइंट्स एक ही जगह जमा होते हैं और माइलस्टोन (खर्च का लक्ष्य) जल्दी पूरा होता है।
  2. Lounge Access चेक करें: हमेशा देखें कि ऐड-ऑन कार्ड पर लाउंज एक्सेस मिल रहा है या नहीं, ताकि एयरपोर्ट पर दोनों साथ में बैठ सकें।
  3. फीस माफी (Fee Waiver): ज्यादातर कार्ड्स पर एक निश्चित राशि खर्च करने के बाद सालाना फीस माफ हो जाती है।

निष्कर्ष:

अगर आप एक ऑल-राउंडर कॉम्बो चाहते हैं, तो SBI Cashback और HSBC Live+ का कॉम्बिनेशन एक कपल के लिए बेस्ट है। इससे आपकी ग्रॉसरी, डाइनिंग और शॉपिंग।तीनों पर बड़ी बचत होगी।

Leave a Comment